1 अगस्त को पंधाना से खातला में प्रवेश करेगी आदिवासी सम्मान यात्रा

afzal Tadavi
0
कांग्रेसी नेताओं ने यात्रा की रूपरेखा और व्यवस्था का जायजा लिया 
बुरहानपुर। जिले में 1 अगस्त को आने वाली आदिवासी  सम्मान यात्रा का कांग्रेसी नेताओ ने यात्रा का रूट और सभा स्थल का जायजा लिया। कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में आदिवासी सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। मीडिया प्रभारी दीपक अढाले ने बताया आदिवासी सम्मान यात्रा 1 अगस्त को पंधाना विधानसभा से होते हुए नेपानगर विधानसभा के ग्राम खातला में प्रवेश करेगी। यात्रा सुबह 10 बजे के करीब ग्राम खातला में प्रवेश कर धूलकोट आएंगी। धूलकोट में यात्रा का स्वागत कर डॉ बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बोरी बुजुर्ग रवाना होंगी। बोरी बुजुर्ग में जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा रैली के रूप में गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए। बोरी के कृषि उपज मंडी प्रांगण में सभा के रूप आयोजित की जाएगी। जिसके बाद भोजन कर ग्राम अंबा की ओर रवाना होंगी। जहां से यात्रा भीकनगांव विधानसभा की ओर प्रस्थान करेगी। आदिवासी सम्मान यात्रा का नेतृत्व आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और महिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रा सरवते करेंगे। आदिवासी सम्मान यात्रा की अगवानी कांग्रेस के जिला प्रभारी कैलाश कुंडल, सह प्रभारी यशवंत सिलावट, प्रदेश सचिव अजय रघुवंशी, जिला अध्यक्ष रामकिशन पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली, नगर अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रकांत गंगराड़े, देवी सिंह, अंतर सिंह बर्डे, सुमित अग्रवाल, कमल अग्रवाल,  सहित कई कांग्रेसी नेता करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)