बुरहानपुर। रविवार को इंदौर में केंद्रीय गृह, सहकारिता मंत्री अमित शाह के संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में खंडवा लोकसभा की सभी विधानसभाओं से सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता रवाना हुए। बुरहानपुर जिले के समस्त कार्यकर्ताओं को पंधाना विधानसभा के लिंगी फाटे पर भाजपा युवा नेता गजेन्द्र पाटील द्वारा भोजन वितरण किया।
इस दौरान पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, पार्षद प्रतिनिधि विनोद चौधरी, सांसद प्रतिनिधि कलश गुप्ता, गोल्डी सोनी, मुकेश मोरे, सांसद प्रतिनिधि मनोज टंडन, सागर मराठा, एमआय सी सदस्य भारत इंगले, दिनकर पाटील, शिवांग तारवाला, महेंद्र कामले, महेन्द्र महाजन, दिनेश सगरे, पवन महाजन, आकाश वाघमारे, गज्जू महाजन, पवन चौहान उपस्थित रहें।