shubhman gill, rahul dravid
बुरहानपुर। हाल ही में भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा हुआ। इसमें भारत के स्टार बल्लेबाज का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। खराब प्रदर्शन के कारण शुभमगन गिल के प्रदर्शन को लेकर आलोचकों को मौका मिला, लेकिन भारतीय की टीम की दीवार कहलाने वाले वर्तमान कोच राहुल द्रविड शुभमन गिल के बचाव में दीवार बनकर खड़े हो गए है। द्रविड का कहना था कि सिर्फ एक सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं होने पर खिलाडिय़ों की ओलाचना करना सही नहीं होगा। क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।
शुभमन गिल भले ही इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकें, लेकिन पिछले प्रदर्शन को देखते हुए वह क्रिकेट के तीनों फार्मेट के महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। अब शुभमन गिल त्रिनिदाद में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अपनी फार्म में वापस लौट सकते हैं।
द्रविड कहते हैं कि वेस्टइंडीज दौरे में शुभमन के प्रदर्शन को लेकर चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठाना जल्दबाजी होगी। उनकी बल्लेबाजी काफी अच्छी है। पिछले मुकाबलों में उनका प्रदर्शन उच्च स्तर का रहा है। सिर्फ एक सीरीज या हर खेल के बाद किसी की आलोचना करना सही नहीं होगा। बल्लेबाजी के लिए हर समय परिस्थितियां आसानी नहीं होती। त्रिनिदाद में उनके अच्छे प्रदर्शन की काफी संभावनाएं है।
इस साल शुभगम गिल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस साल की शुरूआत से वह अच्छी फार्म में रहे और अच्छी शुरूआत की। गिल ने सभी फार्मेट में शतक जड़ा है। इसमें वन-डे मैच में दोहरा शतक भी लगाया है। उनका लगातार अच्छा प्रदर्शन इस साल के आईपीएल में भी जारी रहा। अपनी बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने सबसे अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप भी हासिल की। उन्होंने कुल 17 मैच में 890 रन जड़े। उनके इस असाधारण प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा। वेस्टइंडीज दौरे की बात करें तो उन्होंने शुरूआत को अच्छी की, 34 रन भी बनाए, लेकिन बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकें।
