16 साल पहले फ्लिंटाफ की गलती का खामियाजा भुगतने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड कहेंगे क्रिकेट को अलविदा

afzal Tadavi
0

 

#STUART BROAD, #FLINTOFF बुरहानपुर। 16 साल पहले सन 2007 में के टी- टवेंटी विश्वकप में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के आलराउंडर एंड्रयू फिल्ंटाफ की गलती का खामियाजा भुगतने वाले 37 साल के तेज गेंदबाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने क्रिकेट जगत से सन्यास लेने का फैसला किया है। दरअसल 2007 में टी-टवेंटी सीरीज के दौरान आलराउंडर फ्लिंटाफ ने क्रीज पर मौजूद भारत के धाकड़ बल्लेबाज युवराजसिंह पर इशारों में टिप्पणी कर दी थी। इसका खामियाजा तेज गेंदबाज ब्रॉड के ओवर में युवराज सिंह ने 6 गेंद पर सिक्सर लगाकर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया था। 

अब स्टुअर्ट ब्रॉड जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा करने वाले है। उन्होंने ओवल में चल रही सीरीज के तीसने दिन अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की है। हो सकता है कि इस सीरीज के बाद उनका 17 साल का क्रिकेट करियर यहीं पर रूक सकता है। 

स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने टेस्ट करियर में 150 से ज्यादा विकेट लिए है। ऐसा करने वाले तीसरे गेंदाबाद भी बने। करियर के अंत में वह सबसे ज्यादा टेस्ट क्रिकेट में पाचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाद बनेंगे। 

स्टुअर्ट ब्रॉड अपने करियर की यादें ताजा करते हुए कहते हैं मेरी क्रिकेट की यात्रा काफी सुखद रही। कई उतार, चढ़ाव देखे। रिकॉर्ड बने। कई बार परफार्मेंस को लेकर निराशा भी हाथ लगी, लेकिन हार नहीं मानी। प्रेक्टिस निरंतर करता रहा और खेल को निखारता रहा। नॉटिंघमशायर और इंग्लैंड बैज पहनना मेरे लिए  बहुत बड़ी बात है। मैं क्रिकेट से हमेशा प्यार करता रहूंगा। 

ब्रॉड कहते हैं पिछले कुछ दिनों से जहन में सन्यास लेने की बात चल रही थी। शुक्रवार की शाम मैंने अपना फैसला ले लिया। इंग्लैंड बनान आस्ट्रेलिया सदा ही मेरे लिए उच्च स्थान पर रहा है। मैं एजेश को प्यार करता हूं। 

स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिसंबर 2007 में टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला कदम रखा था। उन्होंने वर्ष 2015 में नॉटिंघम में ऐशेज टेस्ट में 8 विकेट हासिल किए थे, मात्र 15 रन गंवाए थे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में आस्ट्रेलिया को 60 रन पर आउट कर दिया था। ब्रॉड ने पहले 7 सात विकेट चटकाए थे। स्टुअर्ट की सबसे यादगार बॉलिंग ओवल में रही। 2009 में उन्होंने 5 विकेट लेकर 37 रन दिए थे। उस समय ऑस्ट्रेलिया को मात्र 160 रन पर आउट कर दिया था। इंग्लैंड ने 197 रन से मैच जीता और सीरीज को 2-1 से अपने नाम की थी। 



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)