चित्र बनाकर दिखाया कैसे करते हैं जल संरक्षण बुरहानपुर।
जुलाई 29, 2023
0
बुरहानपुर। नेहरू युवा केंद्र ने कैच दी रिन कार्यक्रम असीरगढ़ के शासकीय हाई स्कूल परिसर में करवाया। इसमें विद्यार्थियों ने चित्र बनाकर बताया कि कैसे बारिश के जल कों संरक्षित कर सकते हैं। पानी को बचाने के लिए युवाओं और विद्यार्थियों को इस अभियान में शामिल किया गय है। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए जरूरी सुझाव दिए। हम आज प्रयास करेंगे तो भविष्य में इसके सुखद परिणाम मिलेंगे। जिला युवा अधिकारी पंकज गौस्वामी ने बताया चित्रकला स्पर्धा और जल चौपाल लगाकर शासन का संदेश पहुंचाया। स्पर्धा में 48 छात्रों, युवाओं ने भाग लिया। पहला स्थान तस्मीया खान, दूसरा खुशी शेख, तीसरा स्थान अंकिता सिसौदिया ने प्राप्त किया। जल चौपाल में गीतु शेरसिंह, करीना जमरे को केंद्र की ओर से प्रमाण पत्र व पुरुस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम में सचिव कमल महाजन, प्राचार्य नितिन पाराशर, शिक्षक जीवन लाल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
Tags