वर्षा का जल बचाने दौड़े युवा

afzal Tadavi
0
बुरहानपुर। नेहरू युवा केंद्र बुरहानपुर व्दारा जल शक्ति मिशन के अन्तर्गत '' कैच दा रिन  '' के तहत 200 मीटर दौड़ व जल चौपाल शासकीय महाविद्यालय व आदम जाति कल्याण सीनियर बालक छात्रावास धुलकोट में कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में 52 युवाओं ने भाग लिया जिला युवा अधिकारी पंकज गौस्वामी ने बताया कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण तक पहुंचने के लिए गांव में 200 मीटर दौड़ व जल चौपाल कार्यक्रम किया गया। सरपंच प्रतिनिधि कालु मेगवाल ने युवाओं को शिक्षा के साथ खेल कुद और परिश्रम से काम ले शासन की वर्षाकाल के जल को सुखता गडा में उलती का पानी एवं हेडपम्प पर जनसहयोग से किया जाए यह विचार रखा। प्रतियोगिता में - प्रथम - शिवराज अलावे - व्दितीय - देवेन्द्र रंधावा - तृतीय - श्याम बडोले - जल चौपाल में राकेश सोलंकी व राम बडोले को केंद्र की ओर से पुरुस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच सनी बाई, जवान सिंह कन्नोजे  ग्राम सचिव जैसवाल व एजाज अंसारी, लियाकत हुसैन शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)