बुरहानपुर। कांग्रेस की आदिवासी आदिवासी सम्मान यात्रा मंगलवार को शहर पहुंची। ये यात्रा जिले में धुलकोट क्षेत्र के ग्राम खातला से जिले में आई। यहां से होते हुए बुरहानपुर पहुंची। यात्रा का स्वागत करने के िलए विधायक ठाकुर सुरेन्द्रसिंह खातला पहुंचे। उन्होंने यात्रा में शामिल समाजजन का अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित सिंह ठाकुर, संयोजक प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रामू टेकाम उपस्थित थे। ये यात्रा पूरे दिन जिले में रहेगी। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा आने से पहले ही कांग्रेस ने स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली थी। यात्रा सीधी से शुरू हुई है। झाबुआ तक यात्रा निकाली जाएगी।