Hero Moto Corp Shares:मंगलवार को हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। ये गिरावट 5 प्रतिशत तक आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के बीच ये गिरावट आई है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने चेअरमेन पवन मुंजाल के घर कार्रवाई की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बताया गया कि मुंजाल के विरूद्ध इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि ये तब हुआ जब 17 जून को हीरो मोटोकार्प ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कार्पोरेट मामलों में कंपनी से जानकारी मांगने के लिए मंत्रालय से एक संचार मिला था। उस समय कंपनी ने कहा था बाइक निर्माण एमसीए द्वारा मांगी गई जानकारी देगा।
सूत्रों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्व खुफिया विभाग के मामले का संज्ञान लिया है। इसमें बताया गय है कि डीआरआई ने हवाई अड्डे पर पवन मुंजाल के नजदीकी सहयोगी को अघोषित विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा था।
बताया जा रहा है कि पिछली मार्च में आयकर विभाग ने साक्ष्य जुटाए थे। इसमें सामने आया था कि हीरो मोटोकॉर्प ने जाली खरीदारी की है। बड़ी संख्या में नकद खर्च किया है। साथ ही आवास प्रविष्टियां ली है। इसका हिसाब कुल 1 हजार करोड़ रुपए से अधिक बताया जा रहा है। रिपोर्ट में दर्शाया गया है कि मार्च 23-26 को डिपार्टमेंट ने टैक्स चोरी की जांच में हीरो मोटोकॉर्प के अलग-अलग परिसर में तलाशी ली। जब्ती करने के लिए अभियान चलाया। यह कार्रवाई संस्था के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पवन मुंजाल के ऑफिसों, आवासीय संपत्तियों पर की।