समरसता संदेश के साथ बुरहानपुर पहुंची यात्रा

afzal Tadavi
0
Samrasta yatra: बुरहानपुर संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास की समरसता यात्रा सोमवार को बुरहानपुर जिले के ग्राम दवाटिया पहुँची। यात्रा शहर के भीतर प्रवेश करते ही नागरिक हर्षोल्लास से भर गए। नगर में जगह-जगह पर फूलों की वर्षा करते हुए मिट्टी और जल अर्पित किया। कई स्थानों पर लोगों ने गुरुदेव श्री रविदास की चरण पादुकाओं का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर के मुख्य मार्ग ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग स्थित प्राचीन गणेश मंदिर से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यहाँ नगर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने यात्रा की अगवानी की। महापौर ने अपने साथ लाई मिट्टी और ताप्ती के जल को अर्पित किया।
इस दौरान महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा भाजपा सरकार ने कभी किसी वर्ग से किसी तरह से भेदभाव नहीं किया। चाहे वृद्धावस्था पेंशन हो या सामाजिक न्याय विभाग की कन्यादान/विवाह योजना। इस यात्रा का उद्देश्य भी यही है कि सभी समाजों में समरसता बनी रहे। श्रीमती पटेल ने कहा 12 अगस्त को सागर जिले के बड़तुमा में संत शिरोमणि श्री रविदास जी के मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया जाएगा। 
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, पूर्व महापौर अतुल पटेल, यात्रा प्रभारी योगेश्वर पाटिल, सह प्रभारी ईश्वर चौहान, सुभान सिंह चौहान, शिवकुमार पासी, राजकुमार वाघ, सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)