संत रविदास महाराज मंदिर निर्माण समरसता यात्रा का पुर्व महापौर ने किया स्वागत

afzal Tadavi
0

बुरहानपुर: संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज जी के सागर में मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संदेश संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज मंदिर निर्माण यात्रा का बुरहानपुर में आगमन हुआ। यात्रा केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री सावन  सोनकर जी के नेतृत्व में निकाली गई है,नगर के गणपति नाका स्थित गणपति मंदिर में पुर्व महापौर अनिलभाऊ भोसले ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया एंव रथ में चरण पादुका एंव संत रविदास महाराज जी के चित्र का पूजन कर दर्शन किए एंव यात्रा में चरण पादुका अपने सिर पर रखकर यात्रा में शामिल हुए। समरसता यात्रा सिंधीपुरा,मंडी चौक,डाकवाडी,राजपुरा,बाजार क्षेत्र से होते हुए किला रोड से राजघाट पहुंची।
यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।इस अवसर पर कमल तिराहे पर संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसमें उपस्थित होकर पुर्व महापौर अनिलभाऊ भोसले ने संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एंव अपने उद्बोधन में कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी व्दारा मध्यप्रदेश के सागर में 100 करोड़ रुपए कि लागत से संत रविदास महाराज के मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है , मंदिर का 12 अगस्त को भुमिपुजन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी करेंगे। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे जी,यात्रा प्रभारी योगेश्वर पाटिल जी,ईश्वर चौहान जी,मण्डल अध्यक्ष विनोद पाटिल जी,विक्रम चंदेल जी, अमित वारूडे जी सहित भाजपा नेता एवं बुरहानपुरवासी उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)