Sant shree Ravidas :बुरहानपुर। संत शिरोमणि श्री रविदासजी मंदिर निर्माण समरसता यात्रा का मंगलवार को जिले में मंगल प्रवेश हुआ। इस यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। लोगों ने पूजा, अर्चना कर आशीर्वाद लिया। जहां-जहां से यात्रा गुजरी, कारवां जुड़ता गया। लोगों ने संत श्री शिरोमणि के संदेश को जाना।
रूट क्रमांक 2 धार जिले के मांडव से सागर की ओर प्रस्थान कर रही है। स्वागत के लिए लोग जगह-जगह फूल लेकर खड़े है। मिट्टी और पानी अर्पित कर रहे हैं। कई जगह पर लोगों ने श्री संत रविदासज की चरण पादुकाओं की पूजा कर आशीर्वाद लिया। जिले में इस यात्रा का प्रवेश जनपद पंचायत बुरहानपुर के ्रगाम दवाटिया के कमलखेड़ा से हुआ। यहां से जप्रतिनिधियों ने यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में जिले के संतगणों ने भी सहभागिता की।
भाजपा की प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने श्री संत शिरोमणि, श्री रविदासजी की चरण पादुकाओं के दर्शन कर पूजा की। चिटनीस सिर पर कलश लेकर चली। जनप्रतिनिधियों के साथ सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीण, महिला, पुरूष, बच्चें और बुजूर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के धुलकोट पहुंचने पर ग्रामीणों ने मिट्टी और पानी संग्रह किया।
असीरगढ़ में कास्डेकर ने किया स्वागत
यात्रा ग्राम असीरगढ़ पहुंची। यहां पर स्वागत के लिए नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर पहले से उपस्थित थीं। उन्होंने स्वागत कर चरण पादुकाओं की पूजा की। आशीर्वाद लिया। इंदौर-इच्छापुर हाईवे से होते हुए यात्रा झिरी पहुंची। निम्बोला में भव्य स्वागत किया गया। मप्र राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त, विकास निगम मर्या. अध्यक्ष सावन सोनकर, नेपानगर विधायक, जनप्रतिनिधियों ने समरसता यात्रा का उद्देश्य बताया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख शामिल हुईं। इस दौरान उज्जैन के कलापथक दल ने संत श्री रविदास जी के जीवन, आदर्श, संदेश की प्रस्तुति दी।