स्कूल, छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंची कलेक्टर

afzal Tadavi
0
Collector Bhavya mittal, madhypradesh, बुरहानपुर। बुधवार को कलेक्टर भव्या मित्तल ने शहर के स्कूलों और छात्रावासों का निरीक्षण किया। सबसे पहले कलेक्टर सावित्रीबाई फुले शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल पहुंची। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर भव्या मित्तल ने डीईओ रविन्द्र महाजन से ओलंपियाड परीक्षा के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने कहा ओलंपियाड परीक्षा में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शामिल करवाना है। जो विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छे हैं उनके लिए दोपहर 12 से 1 बजे तक अतिरिक्त कक्षाएं लगवाएं। जिले के स्कूलों को चिह्नित कर ओलंपियाड परीक्षा के लिए व्यवस्थाएं बनाएं। अतिरिक्त कक्षाओं से विद्यार्थियों को फायदा होगा। परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दे सकेंगे।  कन्या स्कूल में कलेक्टर ने एक-एक कमरे में निरीक्षण किया। छात्राओं से सवाल, जवाब किए। पढ़ाई के संबंध में पूछा। व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छात्राओं से पूछा कोई परेशानी तो नहीं है। पढ़ाई अच्छी चल रही है या नहीं। छात्राओं ने कलेक्टर के सवालों का संतुष्टजनक जवाब दिए। कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के बाद कलेक्टर इसके बाजू में स्थित प्राथमिक, माध्यमिक स्कूल परिसर में स्थित छात्रावास में पहुंची। पहली मंजिल पर बने छात्रावास के कमरों का जायजा लिया। कलेक्टर ने यहां पर विद्यार्थियों के लिए डबल डेकर बेड लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पहले कमरे को देखा। कमरे की लंबाई, चौड़ाई देखी। इसके बाद अधिकारियों से कहा कमरे में डबल डेकर बेड लगा सकते हैं। इससे एक बेड को दो विद्यार्थी उपयोग कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)