मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए जिले में प्रयास जारी
Fisheries बुरहानपुर/2 अगस्त, 2023/-सरकार की मंशानुसार आवश्यकता और उपयोगिता को दृष्टिगत रखते हुए, जिला बुरहानपुर अंतर्गत अनेक स्थानों पर, जहां पर जल संरचनायें बनी हुई है। जिसमें ताल तालाब, निस्तारी तालाब, सिंचाई परियोजनायें, अमृत सरोवर, पुष्कर धरोहर निर्माण किए गए हैं। मछुआ सहकारी समितियों का गठन और पंजीयन किया जाकर मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि नागरिकों को रोजगार प्राप्त हो सकें।
यह जानकारी सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री ए.एस.भट्नागर ने दी। उन्होंने बताया कि, योजनान्तर्गत प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया जाकर उप रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं बुरहानपुर को प्रकरण प्रेषित किए जा रहे हैं। प्रत्येक सर्व संबंधित जो जल संरचना का पट्टा या प्रबंधन अपने पास रखता है, इन निर्माण होने वाली मछुआ सहकारी समितियों में शामिल हो सकता है। सातोड़ जलाशय के लिए इच्छुक समिति गठनकर्ता अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री ए.एस.भट्नागर ने जानकारी देते हुए, अध्यक्ष गौरव बाड़ु मोबाइल नंबर 97703-20664 एकलव्य मत्स्य उद्योग सहकारी समिति खामनी, अध्यक्ष शकुंतला बाई सुपडू मोबाईल नंबर 62671-62031 ताप्ती गंगा मत्स्य उद्योग सहकारी समिति बोरसर, अध्यक्ष करण रावत मोबाइल नंबर 89668-53444 आदिवासी मत्स्य उद्योग सहकारी समिति धामनगांव, अध्यक्ष वतन रैकवार मोबाईल नंबर 62649-87255 सामरदेव मत्स्य उद्योग सहकारी समिति नांदखेड़ा तथा अध्यक्ष गोपाल भोई मोबाईल नंबर 98266-12279 नागझिरी मत्स्य उद्योग सहकारी समिति बुरहानपुर शामिल है।